गया, मार्च 21 -- डोभी-चतरा सड़क पर धीरजापुल के समीप मद्य निषेध और बहेरा पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात एक डाक पार्सल पिकअप वैन से 394 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। बरामद किए गए गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मद्य निषेध विभाग और पुलिस की टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ अंतरराज्यीय गिरोह के अपराधी झारखंड राज्य के इलाके से सफेद रंग की कंटेनर डाक पार्सल गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष रविरंजन और मद्यनिषेध के निरीक्षक उमेश चंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ऑपरेशन को पूरा करने में जुट गई। इस दौरान झारखंड राज्य से आ रहे सफेद रंग के कंटेनर गाड़ी को जांच के लिए धीरजापुल के पास रुकवाया गया।जांच के दौरान गाड़ी पर सवार दो लोगों ने सुरक्षा बलों को दिगभ्रमित करने का भर...