सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने डाक विभाग के उपमंडलीय निरीक्षक की तहरीर पर एक ग्रामीण डाक सेवक, उसके भाई और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार उपमंडलीय निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि वह डाक सर्वेक्षक मंगला प्रसाद पांडेय के साथ रामपुर शाखा डाकघर के निरीक्षण एवं जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान कार्यवाहक शाखा डाकपाल एवं ग्रामीण डाक सेवक आदर्श सिंह से पूछताछ की जा रही थी, जिसमें कार्यों में कई विसंगतियां मिलीं। आरोप है कि पूछताछ के दौरान आदर्श सिंह ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इसी बीच उसके भाई आशु सिंह तथा अन्य अज्ञात लोगों ने भी लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं और सरकारी कार्य बाधित...