मधेपुरा, अप्रैल 10 -- मधेपुरा। मुरलीगंज सब डिविजनल पोस्ट ऑफिस के डाक निरीक्षक सूरज लाल भारती को बेहतर कार्य के लिए भागलपुर में सम्मानित किया गया। भागलपुर पूरबी प्रक्षेत्र पोस्ट मास्टर जेनरल मनोज कुमार और भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने डाक निरीक्षक सूरज लाल भारती को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशंसा पत्र दिया। यह सम्मान मुरलीगंज सब डिविजनल पोस्ट ऑफिस में शत-प्रतशत पीओ बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा का लक्ष पूरा करने पर दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डाक निरीक्षक सूरज लाल भारती ने कहा कि सहरसा प्रमंडल के डाक अधीक्षक मनोज कुमार के मार्गदर्शन और सभी कर्मचारियों के सहयोग से उन्होंने लक्ष्य पूरा किया। उधर मुरलीगंज के उप डाकपाल सौरभ कुमार सन्नी, डाक सहायक आशीष कुमार, डाक अधिदर्शक मणिभूषण श्रीवास्ताव, इंद्रदेव पासव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.