आजमगढ़, अप्रैल 17 -- मेंहनगर। भारतीय डाक विभाग उपमंडल लालगंज के डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव का देवरिया जनपद स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को करौती शाखा डाकघर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता पोस्टमास्टर सुजीत कुमार, संचालन जयप्रकाश चौबे ने किया। इस दौरान डाक कर्मचारियों ने स्थानांतरित डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव को अंगवस्त्रम् और स्मृति चिह्न भेंट किया। नवागत डाक निरीक्षक पंकज भारतीय ने आभार जताया। इस मौके पर एसडीआई पंकज भारती, पप्पू यादव, वरुण सरोज, अनुराग लाल श्रीवास्तव, मुसाफिर यादव, पोस्टमास्टर अखिलेश चतुर्वेदी, रामभवन यादव, अशोक तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.