कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। डाक टिकटों में रुचि है तो दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन जरूर करिए। कक्षा छह से 10 तक के छात्र प्रतियोगिता के लिए पात्र हैं। चार सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। प्रधान डाकघर की दूसरी मंजिल पर स्थित डाक टिकट संग्रह केंद्र से आवेदन पत्र ले सकते हैं। चयनित छात्रों को हर माह 500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...