गया, जून 12 -- डाक निदेशालय द्वारा 11 जून को आयोजित राष्ट्रव्यापी डाक जीवन बीमा (पीएलआई) अभियान में गया डाक मंडल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कृतिमान बनाया। गया मंडल पूरे बिहार परिमंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गया डाक मंडल ने एक ही दिन में 722 नई पॉलिसियां जारी कर 70 लाख रुपये का प्रीमियम संग्रह किया। इस उपलब्धि के साथ जिले के 722 परिवारों को डाक जीवन बीमा योजना से जोड़ा गया। प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमान के निर्देशन में वरीय डाकपाल प्रधान डाकघर, सहायक डाक अधीक्षक, डाक निरीक्षकों, विकास अधिकारियों, डाककर्मियों और ग्रामीण डाक सेवकों ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागीय अधिकारियों ने इसे टीमवर्क और जनविश्वास का परिणाम बताया。 यह भी पढ़ें- डाक जीवन बीमा अभियान में गया डाक मंडल ने रचा कीर्तिमानकम प्रीमियम में अधिक ...