बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- फोटो: डाक इतासंग: रहुई के इतासंग गांव में शुक्रवार को चौपाल का उद्घाटन करते डाक अधीक्षक व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। प्रखण्ड के इतासंग गांव में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। उद्घाटन डाक अधीक्षक कुंदन कुमार, मुखिया नीलम देवी और उपप्रमुख राकेश रंजन ने दीप जलाकर किया। डाक अधीक्षक ने बताया कि शिविर में 400 बचत खाते, छह बीमा खाते और 50 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। साथ ही 80 लोगों का आधार अपडेट किया गया। समाजसेवी रौशन ने कहा कि इससे ग्रामीणों को घर बैठे डाक विभाग की योजनाओं का लाभ मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.