गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य प्रधान डाकघर में लोगों को पोस्टल आर्डर खरीदने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। डाकघर में इसके लिए अलग से एक काउंटर की व्यवस्था की गई है। जिसपर पोस्टर ऑर्डर लोग खरीद सकते हैं। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आना-जाना करते हैं। डाक घर में पोस्टल आर्डर खरीदने के लिए आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इसके लिए एक अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका ने बताया कि पोस्टल ऑर्डर के लिए अलग काउंटर होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अन्य किसी काउंटर पर इसके लिए अतिरिक्त इंतजार नहीं करना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन, आरटीआई शुल्क आदि अन्य कार्यों के ...