मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मोतीपुर। बाजार स्थित डाक घर की जमीन बेचने और दाखिल-खारिज कराने के प्रयास का मामला राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय पहुंच गया है। मोतीपुर विकास मंच ने इस संबंध में मंत्री को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि मोतीपुर में डाक विभाग की जमीन है। 1974 में आपातकाल के समय डाकघर में आग लग गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति की अधिसूचना पर डाकघर के भवन निर्माण के लिए टेंडर हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया था, जिसके बाद डाक विभाग के निष्क्रियता से अब तक वहां भवन निर्माण नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.