मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फार्म 10 से 15 अप्रैल तक भरा जायेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की। परीक्षा 24 अप्रैल से होगी, जो पांच मई तक चलेगी। परीक्षा विभाग ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है।कॉलेजों को निर्देश दिया गया कि वह 16 अप्रैल की शाम चार बजे तक सभी छात्रों के फार्म यूएमआईएस पर अपलोड कर दें। 17 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क भुगतान की पर्ची भी जमा करा दें। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सभी विषयों को चार समूहों में बांटा गया है। 29 अप्रैल तक एमजेसी की परीक्षा होगी। 30 अप्रैल से पांच मई तक एमआईसी विषयों की परीक्षा होगी।परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये हैं। छात्रों को निर्देश दिय...