डाक कांवरिया की सेवा में निकले नीतीश समेत 3 की दर्दनाक मौत, 2 घरों के चिराग बुझे; बिहार के नवादा में हादसा
खगड़िया, अगस्त 17 -- बिहार के खगड़िया में बोलबम सेवा शिविर के तीन कार्यकर्ताओं की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच-107 में स्थित उसराहा गांव के निकट रविवार देर रात दो बाइकों की सीधी टक्कर में उनकी जान चली गई। मृतक बेलदौर थानान्तर्गत सकरोहर पंचायत के पिपरा बासा गांव निवासी पूर्व वार्ड सदस्य चन्देश्वर सिंह का छोटा पुत्र 19 वर्षीय नीरज कुमार, पंकज सिंह का 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और बेलदौर काली स्थान निवासी महादेव शर्मा का 27 वर्षीय पुत्र काजू कुमार शर्मा बताया जा रहा है। तीनों मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाने के दौरान तीनों डाक सेवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.