डाक कांवड़ लेने जा रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर नारायणपुर बिजली घर के समीप बाइक से अनूपशहर से डाक कांवड़ लेने जा रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की रात अलीगढ़ के गांव हेवदपुर थाना जवां निवासी सतीश कुमार 40 वर्ष अपनी पुत्री मुस्कान राजपूत 17 वर्ष के साथ बाइक से अनूपशहर से डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। साथ में अलग अलग बाईकों पर गांव के अन्य लोग साथ थे। गांव के लोगों के साथ मिलकर डाक कांवड़ लेकर आनी थी। यह भी पढ़ें- Badaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत नेशनल हाईवे-509 पर नारायणपुर बिजलीघर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस दोनों घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.