डाक कांवड़ ने पकड़ी रफ्तार, हाईवे पार करना हुआ मुश्किल
रुडकी, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचते ही डाक कांवड़ ने रफ्तार पकड़ ली है। गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर दौड़ रहे कांवड़ियों के कारण दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार को नगला इमरती बाईपास, लंढौरा, मंगलौर, कोर कॉलेज और नारसन समेत हाईवे के कई हिस्सों में कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे पर लगातार दौड़ रहे डाक कांवड़ियों के बीच से वाहनों को निकालना और सड़क पार करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। डाक कांवड़ में शामिल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों ने शिवरात्रि से पहले अपने-अपने गांव और शहरों में पहुंचकर भगवान शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.