डाक कांवड़ के अनुरूप ट्रैफिक प्लान तत्काल सक्रिय करें: एडीजी
हरिद्वार, अगस्त 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के अंतिम और सबसे व्यस्त चरण को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने अधिकारियों को डाक कांवड़ के अनुरूप यातायात व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में भीड़ के अनुसार ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात भी सुचारु बना रहे।शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन ने सबसे पहले सीसीआर मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- डाक कांवड़ को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सख्त इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.