डाक कांवड़ की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
रुडकी, अगस्त 11 -- भगवानपुर। काली नदी के पास डाक कांवड़ वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन शिवभक्त घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह बाइक सवार 70 वर्षीय विद्या देवी, 27 वर्षीय योगेश और 13 वर्षीय अमोल निवासी बेरीबाग, सहारनपुर कांवड़ लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि काली नदी के पास पीछे से आ रही दूसरी डाक कांवड़ के वाहन की चपेट आने से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट मोहम्मद इकराम और चालक रोहिताश कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- जनरेटर में फंसकर बाल समेत उखड़ी किशोरी के सिर की खाल, कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हादसे की सूचना पर परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.