डाक कांवड़ का जत्था हरिद्वार रवाना
बरेली, अगस्त 15 -- फतेहगंज पूर्वी। शिव शक्ति डाक कावड़ संघ की ओर से शुक्रवार को चौदहवीं डाक कावड़ का जत्था फतेहगंज पूर्वी से जल भरने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कावड़ियों का जत्था शाम 6:00 बजे रेलवे क्रॉसिंग से नेशनल हाईवे की तरफ बहुत ही धूमधाम से रवाना हुआ। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से मेंन चौराहे तक कांवड़ियों के ऊपर नगर के लोगों ने फूल बरसाए । लोगों ने हर-हर महादेव और बोल बम के नारे लगाए। भगवा ध्वज और शिव भक्ति के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के लोगों ने उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। यह भी पढ़ें- Etah News: सकीट से सुपर फास्ट डाक कांवड़ यात्रा रवाना शिव शक्ति डाक कांवड़ संघ के सभी कांवड़िए 16 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर 19 अगस्त को छोटी काशी गोला गोकरननाथ में जल अभिषेक करेंगे। जत्थे की रवानगी के दौरान काव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.