हरिद्वार, अगस्त 2 -- कांवड़ यात्रा के चौथे दिन रविवार को डाक कांवड़ियों और बड़ी कांवड़ के बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने से हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया। जटवाड़ा पुल से बहादराबाद तक कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और पुलिस को यातायात सुचारु रखने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी। कांवड़ यात्रा के चौथे दिन रविवार को डाक कांवड़ियों और बड़ी कांवड़ के जत्थों के हरिद्वार पहुंचने से हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से ही विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु बड़े-बड़े डीजे और सजे-धजे वाहनों के साथ शहर में प्रवेश करने लगे, जिससे हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। यह भी पढ़ें- रुड़की हाईवे पर यातायात का बढ़ा दबाव सबसे अधिक दबाव ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल से बहादराबाद मार्ग तक देखने को मिला। हाईवे ...