डाक कलश लेकर देवघर के लिए दौड़े 32 युवा, आस्था के साथ तय कर रहे कठिन यात्रा
कोडरमा, अगस्त 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नावाडीह से सोमवार को आस्था और श्रद्धा की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। 32 युवाओं की टोली डाक बम की तर्ज पर डाक कलश लेकर दौड़ते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुई। यात्रा शुरू करने से पहले सभी युवाओं ने उतरवाहिनी दोमनिया नदी में जल संकल्प लिया। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जल अर्पित करने के संकल्प के साथ टोली देवघर की ओर निकल पड़ी। यात्रा को लेकर युवाओं ने विशेष व्यवस्था की है। एक युवक करीब एक किलोमीटर तक डाक कलश लेकर दौड़ता है। इसके बाद वह कलश अपने दूसरे साथी को सौंप देता है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना दूसरा युवक उसी गति से आगे दौड़ते हुए यात्रा जारी रखता है। इसी तरह बारी-बारी से सभी युवा डाक कलश संभालते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.