पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय डाक कर्मी संघ ग्रुप सी के 34 वा अधिवेशन मेदिनीनगर में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान संघ के नए कमिटी का चयन किया गया जिसमें महाराष्ट्र के सुरेंद्र पल्लव को अध्यक्ष चुना गया वहीं हरियाणा के नरेश गुप्ता को महासचिव चुना गया है। सम्मेलन में देश के विभिन्न डाक सर्किलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। सम्मेलन में अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव सहित कई प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों का चयन हुआ, जो देश के अलग-अलग हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यूनियन के इस संगठनात्मक ढांचे में उप सचिव और सहायक सचिव जैसे पद भी शामिल हैं, जो डाक कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे। यूनियन के नए समिति आने वाल...