डाक कर्मी की मौत पर भड़के कर्मी, घेराव कर कैंडल मार्च निकाला
मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। उच्चाधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले डाककर्मी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर बिछवां पुलिस ने डाक अधीक्षक मैनपुरी और ओवर सियर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को गुस्साए डाककर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला और कलक्ट्रेट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय का घंटों घेराव किया। डाककर्मी डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी डाक अधीक्षक और ओवरसियर की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। डीएम ने मौके पर ही डायरेक्टर आगरा डाकघर से बात की और कार्रवाई करने के लिए कहा। एक दिन पूर्व बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर बलारपुर में बेवर के मुड़ई में तैनात डाककर्मी निखिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.