आगरा, जुलाई 2 -- राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र के पदाधिकारियों ने शाहगंज पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर और सहयोगी स्टाफ को पटका पहनाकर व मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डाक विभाग के कर्मचारियों का समर्पण और सेवा के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जाता है। सर्दी, गर्मी और बरसात की परवाह किए बगैर डाकिया सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं। इस अवसर पर मनमोहन निरंकारी, विजय गोयल, संजीव सिंह, राकेश यादव, दिनेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...