बोकारो, अक्टूबर 4 -- अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी, बोकारो का अधिवेशन रविवार को सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर परिसर में आयोजित किया गया। खुले सत्र का उद्घाटन रांची के सर्किल सचिव पुरंजय कुमार ने किया। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधान डाकघर की जर्जर इमारत की मरम्मत और कर्मचारियों के हेल्थ कार्ड बनाने की मांग उठाई गई। मुख्य अतिथि पुरंजय कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी है। संगठन मजबूत होगा, तभी कर्मचारियों की आवाज अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। अधिवेशन में सर्वसम्मति से संतोष कुमार को अध्यक्ष और अजय कुमार को सचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आउटसोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद : महाम...