आरा, जनवरी 6 -- आरा। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के बिहार परिमंडल का पटना में आयोजित रजत जयंती अधिवेशन में आरा के कृष्ण मुरारी को सर्वसम्मति से प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। भोजपुर डाक कर्मचारी संघ के सचिव कृष्ण मुरारी को राज्य कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। राज्य कोषाध्यक्ष चुने जाने पर सहायक सचिव राजीव कुमार, डाक अधीक्षक नीरज कुमार, हरिराम प्रसाद, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, श्रीनिवास कुमार, सीआई उमा शंकर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.