डाक कर्मचारी संघ : शैलेश्वर सचिव और प्रभाकर अध्यक्ष निर्वाचित
पटना, सितम्बर 12 -- अखिल भारतीय डाक प्रशासनिक कार्यालय कर्मचारी संघ, ग्रुप सी एवं एमटीएस (एआईपीएओईयू)बिहार सर्किल का द्विवार्षिक सर्किल सम्मेलन शनिवार को मेघदूत भवन, सर्किल कार्यालय सभागार में हुआ। इस दौरान संघ की नई सर्किल बॉडी का गठन किया गया। इसमें शैलेश्वर सिंह को सचिव और प्रभाकर केशरी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी सेवा-संबंधी समस्याओं के समाधान और संगठन को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन को संगठन की आगामी दिशा, नीतियों एवं कार्ययोजना निर्धारित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया। इसमें संगठन को और प्रभावी बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एमई हक, पूर्व सदस्य, डाक बोर्ड और पूर्व सीपीएमजी, बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.