जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम डाक मंडल की ओर से साकची स्थित टैगोर सोसायटी में डाक कर्मचारियों के लिए 'मोटिवेशनल एवं टार्गेट इनिशिएटिव' कार्यक्रम उड़ान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और बचत बैंक योजनाओं के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कर्मचारियों में नई ऊर्जा भरना था। मुख्य अतिथि संजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की सबसे बड़ी ताकत कर्मचारियों की मेहनत और ग्राहकों का भरोसा है। सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...