पटना, अगस्त 13 -- डाक विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को संयुक्त परिषद (ज्वाइंट काउंसिल ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज) के आह्वान पर पटना जीपीओ परिसर स्थित मेघदूत भवन के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरने का उद्देश्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार और विभाग का ध्यान आकृष्ट कराना था। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में यूनियन की मान्यता पुन: बहाल करना, विभिन्न संवर्गों (पदों) की अलग पहचान बनाए रखना, कैडर मर्जर और जबरन पुनर्गठन पर रोक लगाना, रिक्त पदों को शीघ्र भरना और अव्यावहारिक कार्य दबाव और लक्ष्य थोपने की नीति पर रोक लगाना शामिल है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं सर्किल सचिव शैलेश्वर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें न्यायसंगत हैं। उन्होंने सरका...