डाक कर्मचारियों की बैठक में उठे सेवा और पदोन्नति के मुद्दे
देहरादून, सितम्बर 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय डाक प्रशासनिक कार्यालय कर्मचारी संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि बैठक में सेवा और पदोन्नति के मुद्दे उठाए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डाक कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।मंगलवार को अग्रवाल भवन में आयोजित दो दिवसीय बैठक में पहले दिन कैडर पुनर्गठन, स्थानांतरण नीति, पदोन्नति, समयबद्ध प्रशिक्षण और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को रखा और उनके शीघ्र समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के मंच का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों को मजबूती से केंद्र व विभागीय स्तर पर उठाना है। महामंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.