डाक अधीक्षक का तबादला, रंजीत अग्रवाल बने नए अधीक्षक
बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुलंदशहर के डाक अधीक्षक जवाहर लाल शर्मा का स्थानांतरण वाराणसी कर दिया है। उनके स्थान पर अब रंजीत अग्रवाल बुलंदशहर के नए डाक अधीक्षक होंगे। वह इससे पहले आगरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नवागंतुक डाक अधीक्षक ने कार्यभार संभाल लिया है। नवनियुक्त अधीक्षक रंजीत अग्रवाल का जिले से पुराना नाता रहा है। वह जिले की भौगोलिक स्थिति और डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं। इससे पहले बुलंदशहर और खुर्जा में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके अलावा अनूपशहर में डाक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के रूप में जिम्मेदारियां निभाई हैं। यह भी पढ़ें- समर्थ ने सीनियर डीसीएम का पद संभाला जिले के तीनों प्रमुख क्षेत्रों बुलंदशहर, खुर्जा और अनूपशहर में काम करने के अनुभव का लाभ विभाग को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.