डाक अदालत 18 अगस्त को लगेगी
आगरा, अगस्त 1 -- डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए डाक अदालत का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा। डाक अदालत प्रात: 11:30 बजे मंडलीय कार्यालय परिसर में स्थित प्रवर अधीक्षक के कार्यालय में लगेगी। अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक द्वारा की जाएगी। डाक सेवाओं से संबंधित परिवादी (स्टाफ संबंधी परिवाद को छोड़कर) अपने ऐसे परिवादों को जो पूर्व में संबंधित आगरा मण्डल के किसी भी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हों, लेकिन उनका निस्तारण न हुआ हो। ऐसे परिवाद 18 अगस्त को प्रवर अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। परिवादी द्वारा लिफाफे पर डाक अदालत केस अवश्य लिखा जाना चाहिए। परिवादी व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.