डाक अदालत 12 अगस्त को आयोजित होगी
लखनऊ, अगस्त 3 -- डाक सेवाओं से जुड़ी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 12 अगस्त को सुबह 11 बजे लखनऊ जीपीओ में 'डाक अदालत' आयोजित की जाएगी। आम जनता जीपीओ की सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायतें 10 अगस्त तक मुख्य डाकपाल, लखनऊ जीपीओ को प्रेषित कर सकती है। आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से दिए जा सकते हैं। लिफाफे पर 'डाक अदालत' लिखना अनिवार्य है और साथ में आवेदक का नाम, पता व मोबाइल नंबर होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.