अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, निज संवाददाता साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिर ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अररिया में इन दिनों कूरियर डिलीवरी स्कैम का मामला तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल इसे कूरियर/डॉक्यूमेंट डिलीवरी स्कैम कहा जाता है। सिर्फ एक अनजान कॉल या मैसेज व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लेता है और वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है। स्कैम बहुत ही सीधा है। पीड़ित को एक कॉल या मैसेज किया जाता है।इसमें ठग खुद को डिलीवरी ब्वॉय बताता है।आमतौर पर कहा जाता कि आपका पार्सल आ गया है। डिलीवरी ब्वॉय को आपका पता समझ नहीं आ रहा है। एक मैसेज भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर वाटसअप के माध्यम से मांगा जा रहा रुपया उस पर जल्दी से कॉल कर लें, जबकि यह मैसेज एक ट्रैप होता है। जैसे ही उस मैसेज पर कॉल या दिए गए लिंक पर क्लिक किया जाता है। फ्रॉड की पहुंच शिकार के ...