बिजनौर, मार्च 6 -- नगर में गुरुवार देरशाम बाल रोग विशेषज्ञ की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक डा. राजकुमार की बहन निशा ने एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी हैं, साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने को अपनी जांच की सुई कई बिंदुओं की ओर घुमा दी है। गाजियाबाद निवासी डा. राजकुमार पिछले करीब तीन वर्षों से नगीना-धामपुर मार्ग (एनएच-74 पर) पर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर का संचालन कर रहे थे। डा. राजकुमार स्वयं बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में यहां प्रैक्टिस करते थे, जिसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी मरीज उनके पास आते थे। गुरुवार देरशाम रिपोर्ट दिखाने के बहाने एक युवक आया और सीने में गोली मारकर डा. राजकुमार की हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.