चंदौली, अप्रैल 24 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हरिद्वार राय इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा रेखा कुमारी 500 में से 466 अंक प्राप्त कर 93.20 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। रेखा ने जिले में इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है।छात्रा ने बताया कि आगे उसका लक्ष्य चिकित्सा सेवा में जाने का है। वह डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है। उसका कहना है कि विद्यालय कोई हो लक्ष्य तय कर मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। वहीं सामान्य परिवार की इस छात्र ने अपने परिश्रम और लगन से यह सफलता पाई है। यह भी पढ़ें- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की अमरीन निखत और अंजली कुमारी ने 98% अंक लाकर संयुक्त रूप से दुमका जिला टॉप किया रेखा ने...