भदोही, मार्च 19 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ममहर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर नर्स ने छेड़खानी का आरोप लगाया। थाने में गुरुवार की देर शाम तक पंचायत चलती रही। पुलिस ने मुकदमा कायम नहीं किया था। युवती ने तहरीर ने कहा कि उक्त अस्पताल में वह नर्स का काम करती है। डाक्टर द्वारा उसके साथ जोर जबरदस्ती किया गया। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी गई। इसके कारण वह डरी एवं सहमी है। उधर,आरोपित डाक्टर का कहना है कि काम से निकालने के कारण नर्स ने उक्त आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से थाने पर गुरुवार की शाम बड़ी तादात में लोग एकत्रित हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष आपस में सुलह की बात कर रहे हैं। बात बनती है तो ठीक नहीं तो मुकदमा कायम किया जाएगा। उधर,लोगों में इस बात की चर्चा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.