किशनगंज, जनवरी 30 -- किशनगंज। संवाददाता पश्चिमपाली निवासी डॉक्टर शाकिब आलम ने गुरुवार को इंसान स्कूल रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के विरुद्ध दुर्व्यवहार की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मामले में डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक सहित छह नामजद और 40 - 45 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डॉक्टर शाकिब आलम व उनकी पत्नी डॉक्टर नीलम फातिमा पश्चिम पाली में पॉली क्लिनिक चलाती है। 25 जनवरी को इंसान स्कूल रोड स्थित डायग्नॉस्टिक सेंटर के संचालक व 40 से 45 व्यक्ति क्लिनिक आए व क्लिनिक के स्टाफ व चिकित्सक के भाई के साथ दुर्व्यवहार किया। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि चिकित्सक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.