संभल, अप्रैल 8 -- जिला अस्पताल में डाक्टर के अवकाश पर होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड न होने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीज निराश होकर लौट रहे हैं या फिर मजबूरी में निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रुख कर रहे हैं। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक करीब 10 दिनों की छुट्टी पर हैं। जिसके चलते यह सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधा न मिलने से उन्हें भटकना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त या कम खर्च में जांच की उम्मीद लेकर आते हैं,...