बांदा, जून 30 -- बांदा/चित्रकूट हिटी। चिकित्सक वाकई भगवान का रूप होता है। उन्हें यह दर्जा ऐसे ही नहीं मिला, इसके पीछे उनके अंदर मरीजों को जीवन दान देने का जज्बा व सेवा की भावना भरी होती है। जनपद में ऐसे तमाम चिकित्सक हैं, जिनके पास सिर्फ मरीजों की खासी भीड़ उमड़ती है। मरीजों को पूरा भरोसा होता है कि यहां सही इलाज होगा और पैसे की बर्बादी भी नहीं होगी। डाक्टर भी इस विश्वास को बनाए रखने में पूरी ताकत लगा देते हैं। यही नहीं जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक मरीजों को देखने के बाद बिना आराम किए फिर उसी सेवा में जुट जाते हैं। कोई डाक्टर मुफ्त सेवा दे रहा है तो कोई मामूली फीस में गरीबों की तकलीफों को दूर कर रहा है। ऐसे चिकित्सकों को बेहतर व ईमानदारी से सेवा देने के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यह भी पढ़ें- बांसुरी की धुन से मरीजों में भ...