उरई, मई 18 -- कालपी। संवाददाता स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की महात्वाकांक्षी योजना के तहत कालपी, बाबई, नियामतपुर, चुर्खी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 160 मरीजों का उपचार करके लूं तथा गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 64 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 41 पुरुष, 23 महिला मरीज शामिल रहे। इस दौरान शुगर के 5 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6- 6मरीजों की जांच की गयी। राजकीय होम्योपैथी महिला चिकित्साधिकारी डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये बताया कि होम्योपैथी च...