भदोही, जून 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गत कई माह से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अस्पताल का संचालन केवल पशु मित्र के भरोसे हो रहा है, जबकि डॉक्टर लंबे समय से नदारद हैं।ग्रामीणों और पशुपालकों का कहना है कि अस्पताल खुलने और बंद होने का भी कोई निश्चित समय नहीं है। बीमार पशुओं को लेकर आने वाले लोगों को अक्सर निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे समय पर उपचार न मिलने के कारण पशुओं की हालत और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुओं के बेहतर इलाज का दावा करती है, लेकिन गोपीगंज का पशु चिकित्सालय इन दावों की पोल खोल रहा है। अस्पताल में नियमित चिकित्सक की तैनाती और समयबद्ध संचालन सुनिश्च...