डाकिए अब घर पहुंचकर बनाएंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हर साल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए उन्हें बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पेंशनभोगियों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है। ऑनलाइन अनुरोध मिलने पर डाकिया पेंशनभोगी के घर पहुंचेगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करेगा।
पंजीकरण की प्रक्रिया केंद्र या राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन समेत विभिन्न संस्थानों से पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को हर वर्ष एक अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होता है। उम्रदराज, बीमार और दिव्यांग पेंशनभोगियों के लिए यह प्रक्रिया कई बार परेशानी का कारण बनती है। ऐसे पेंशनभोगियों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.