बक्सर, फरवरी 22 -- बक्सर। नगर स्थित प्रधान डाकघर के प्रांगण में रविवार को रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ और ग्रामीण डाक सेवक संघ के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष गंगासागर, सचिव इब्राहिम अंसारी, अजीत तिवारी, अजय बहादुर सिंह महेंद्र मिस्त्री व शैलेंद्र टुडू उपस्थित थे। सभी लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं का बारी-बारी से उल्लेख कर कर्मचारियों के हक में आवाज उठाई। प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाना का प्रमुखता से विरोध किया गया। मौके पर अनिलधन पासवान, हरीनारायण मिश्रा, विकास पांडेय, सुजीत उपाध्यायश, हरिशंकर तिवारी, मंटू मांझी, धनजी, जयशंकर तिवारी एवं प्रतिभा उपस्थित थे। बैठक में वित्तीय स्थिति पर विचार एवं अगला अधिवेशन करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...