देहरादून, जून 30 -- देहरादून। डाकरा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर कैंट युवा समिति ने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की है। समिति के सचिव प्रवीण कुमार जोशी ने बताया कि पानी की किल्लत से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान हैं। इस संबंध में समिति ने पूर्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों से भी मुलाकात कर समस्या के समाधान का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि मंत्री ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। समिति ने संबंधित विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...