औरंगाबाद, फरवरी 28 -- रफीगंज शहर के डाकबंगला के पास सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अनाज के परिवहन को लेकर संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक पर लदा पीडीएस अनाज कथित रूप से दूसरे ट्रक पर उतारा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकबंगला के पास माप-तौल कराने के लिए अनाज लदा वाहन अक्सर रात के समय खड़ा रहता है। इसी दौरान अनाज को एक ट्रक से उतारकर दूसरे ट्रक पर लोड किया गया और बाद में वाहन वहां से रवाना हो गया। इस तरह ट्रक बदलकर अनाज ले जाने की घटना से लोगों में आशंका उत्पन्न हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। अनाज उतारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके आधार पर स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे प्रकरण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.