पटना, अप्रैल 10 -- डाकबंगला स्थित एक गोदाम में आग से 10 लाख से अधिक के खेलकूद के समान जलकर राख हो गये। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की पांच गाड़ियों को उसे बुझाने में दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। घटना को सबसे पहले पास के एक अपार्टमेंट के गार्ड ने देखा उसके बाद शोर मचाया। मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची तब आग पर काबू पाया गया। डाकबंगला के आरपी टावर में कृष्णा कलेक्शन की दुकान है। इसी टावर के बेसमेंट में दुकान का गोदाम है, जिसमें खेलकूद की सामग्री जैसे फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट के विकेट, बॉल, नेट, शील्ड, ट्रॉफी रखे हुये थे। गोदाम दो हिस्से में है। एक हिस्से में गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। दुकानदार कृष्णा कुमार ने बताया कि गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.