डाकबंगला और भट्टाचार्य चौराहे से गाड़ियां गांधी मैदान नहीं जाएंगी, रावण वध पर पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था
वरीय संवाददाता, अक्टूबर 19 -- वरीय संवाददाता, पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम 20 अक्टूबर को होगा। इसमें लोगों की भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए गांधी मैदान और आसपास की सड़कों के अलावा अन्य मार्गों पर इसदिन वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। डाकबंगला और भट्टाचार्य चौराहे से गांधी मैदान की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, नेहरू पथ से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को आयकर गोलंबर से डायवर्ट किया जाएगा। यह प्रतिबंध 20 अक्तूबर की सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस, अन्य आपातकालीन और पासधारक वाहन इस मार्ग में आ-जा सकेंगे। 20 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ पर गोलंबर से गांधी मैदान की ओर और रामगुलाम चौक से पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.