डाकपत्थर में छात्र-छात्राओं ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया
विकासनगर, अगस्त 11 -- महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। पेड़-पौधे पर्यावरण का अनिवार्य हिस्सा हैं। इनके बिना धरती पर मानव और जीव-जंतुओं का अस्तित्व संभव नहीं है। अधिक से अधिक पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ धरती के तापमान को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विद्यालय में लगाए विभिन्न प्रकार के पौधे घर, विद्यालय और आसपास के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.