डाकपत्थर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह हुआ
विकासनगर, अगस्त 18 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में मंगलवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई। समारोह का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को जीवन की नई जिम्मेदारियों, अनुशासन, नियमित अध्ययन और व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रमीय अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद पैन्यूली ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.