विकासनगर, फरवरी 21 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यमुना परियोजना की भूमि को यूआईआईडीबी को हस्तांतरित किए जाने के विरोध में शनिवार को भी काली फीती बांधकर काम किया। कर्मियों ने कालोनी में बनाए गए मकानों को आवंटित किए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, केंद्र द्वारा दिए गए 19 सूत्रीय समस्या के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया।विरोध करने वालों में महेंद्र चौहान संजय राणा, गोपाल बिहारी, सुभाष सिंह, जयपाल तोमर, राजेश चंद्र तिवारी, संतोष मधवाल, जगदीश जोशी, याकूब अली, रितु पुलकित, दिग्विजय सिंह रावत, सोनम मखीजा, पंकज नैथानी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.