विकासनगर, मार्च 21 -- उक्रांद नेताओं ने शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने डाकपत्थर पुनर्विकास योजना को लेकर सरकार की मंशा और प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे केवल विकास परियोजना नहीं, बल्कि हजारों लोगों के घर, रोजगार और भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हुए पारदर्शिता और जनहित में सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की। डाकपत्थर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दल के मीडिया प्रभारी पछुवादून हरीश कुनियाल ने कहा कि बिना जनसहमति ऐसे प्रोजेक्ट को लागू करना जनहित के खिलाफ है। संगठन महामंत्री गणेश प्रसाद काला ने मास्टर प्लान का हवाला देते हुए बताया कि करीब 224 एकड़ सरकारी भूमि पर मॉडर्न सिटी विकसित करने की योजना है। इसके तहत रेजिडेंशियल कॉलोनियां, बहुमंजिला भवन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, ऑफिस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.