डाकपत्थर के 13 होनहार खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन
विकासनगर, सितम्बर 8 -- महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर के 13 होनहार खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। चयन से विद्यालय के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से प्रत्येक माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों में कक्षा नौ के आराध्या चौहान, निखिल चौहान और सचिन चौहान, कक्षा सात के आरव नौटियाल और उमेश नौटियाल, कक्षा छह के अनीश तोमर और आरव जोशी, कक्षा पांच के आदित्य चौहान, आरोही शर्मा, तृषा चौहान और राघव चौहान तथा कक्षा चार के अन्वी चौहान और कनिष्ठ जोशी शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने चयनित खिलाड़ियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.